👁 0 views Views
गन्ना मूल्य में 20 रूपए वृध्दि से भाजपाई खुश,डीएम को सौपा पत्र
हापुड सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति कुन्तल वृध्दि पर भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है।उन्होने इस वृध्दि को किसानों के हित में बताया है। जनपद हापुड प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जनपद हापुड की ज़िलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश डबल इंजन की सरकार सभी वर्गो की भलाई व सूबे के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।
क्रैश कोर्स के लिए सम्पर्क करें: 7351945695






























