हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव बनखंडा में गढ़मुक्तेश्वर के भाजपा विधायक कमल मलिक ने किसान चौपाल में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने सर्वाधिक किसानों के हित के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किए जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।
इस अवसर पर साथ में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिवाल, भूमि विकास बैंक चेयरमैन योगेंद्र चौधरी, कार्यक्रम के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, सिम्भावली मंडल अध्यक्ष रोहित प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा उर्फ पप्पू पंडित, ग्राम प्रधान सुरेश चंद, कार्यक्रम के संचालक मास्टर शिवकुमार शर्मा , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता योगेश शर्मा, सत्तू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।






























