👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व जनपद हापुड़ के प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने शुक्रवार को हापुड़ में कहा कि दसनाम गोस्वामी समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है और दसनाम गोस्वामी सम्मेलनों के माध्यम से समाज को जागृत करने के लिए जन जागरण अभियान चला रहा है। दसनाम गोस्वामी समाज जनपद हापुड़ का एक सम्मेलन 5 दिसम्बर, रविवार को पिलखुवा में होगा जिसमें चार सूत्री मांगें रखी जाएगी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसने समाज के सभी वर्गों को सत्ता में भागीदारी दी है औऱ सरकार में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 के चुनाव में भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाएगी।





























