👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की दो विधानसभा क्षेत्रों में भाग्य आजमा रहे भाजपा के दो प्रत्याशियों ने समाचार पत्र में विज्ञापन देकर बताया कि उन पर कौन सा मुकद्दमा किन धाराओं मे दर्ज है और उनका स्टेट्स क्या है।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेश सिंह तोमर ने बताया है कि उन पर वर्ष-2017 में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज है जबकि विधानसभा हापुड़ क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने खुलासा किया है कि उस पर वर्ष-2017 में आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामले दर्ज है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























