भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा-सेवा करुंगा, प्यार बाटूंगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा है कि मेरठ उनकी जन्म भूमि है और वह मेरठ में रह कर मेरठ-हापुड़ ससंदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करुंगा और लोगों के मध्य रह कर प्यार बाटूंगा औऱ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करुंगा। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मंगलवार की शाम को मेरठ पहुंचे और सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया तथा क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, हापुड़ के विनोद गुप्ता व सुयश वशिष्ठ आदि से भेंट की।
भाजपा के हापुड़ मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल अगले एक-दो दिन में हापुड़ आकर कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों व प्रबुद्ध लोगों से भेंट कर चुनाव प्रचार अभियान को गति देंगे।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261





























