👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर हापुड़ में भारतीय जनता दल के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए आरोपी आफताब को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की है।
भारतीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरि की अगुवाई में शनिवार को संगठन के जगवीर सिंह, गौरव शर्मा, अमन अग्रवाल, मधु शर्मा आदि पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे और श्रद्धा हत्याकांड पर आक्रोश व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह को दिया। ज्ञापन में उन्होंने आरोपी आफताब को फांसी पर लटकाएं जाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व लव जेहादियों के विरुद्ध कड़ा कानून बनाने की मांग की।






























