हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सुहावने मौसम का आनंद हर कोई ले रहा है। पक्षियों को भी मौसम का सुहावना मिजाज़ खूब भा रहा है। हापुड़ की जरौठी रोड पर स्थित फ्लोरा एस्टेट निवासी फतह सिंह रघुवंशी ने अपनी छत को इतना आकर्षित बनाया कि पक्षियों को भी यह खूब भा रही है। हरे रंग की प्राकृतिक चादर से बीछी इस छत पर पक्षी खूब समय बीता रहे हैं। सुबह की शुरुआत किसी अलार्म के साथ नहीं बल्कि पक्षियों की चहचहाहट के साथ होती है। पक्षियों के लिए यहां खाने और पानी की भी पूरी व्यवस्था है। फतह सिंह रघुवंशी इसे पक्षी विहार और जल विहार के नाम से बुलाते हैं। फतह सिंह इन पक्षियों का खास ख्याल रखते हैं और पक्षियों ने भी से अब दोस्ती करली है। बारिश की फुहार में ये पक्षी छत पर आकर बैठ गए और फतह सिंह रघुवंशी ने इसी अपने कैमरे में कैद कर लिया। आजाद परिंदों की ये दोस्ती सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूट रही है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























