👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सक्रिय बाइक चोर गैंग पुलिस कार्यप्रणाली को अंगूठा दिखाकर धड़ाधड़ बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
बृजघाट गंगा तट के एक श्रद्धालु क बाइक चोरी चली गई। इस सिलसिले में गांव मौहम्मदपुर रुस्तमपुर के ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत किठौर रोड से गांव जमालपुर सिम्भावली के मनवीर की बाइक चोरी चली गई। जनपद में शायद ही कोई दिन ऐसा बचता हो, जब बाइक चोरी की खबर न मिलती हो।

























