👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत बृजघाट पर गंगास्नान हेतु आए एक श्रद्धालु की बाइक बदमाश मौका लगते ही ले उड़े। पुलिस ने बताया कि जनपद गाजियाबाद की खोड़ा कालोनी का जितेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर गंगास्नान हेतु आया था कि बदमाश मौका लगते ही श्रद्धालु की बाइक ले उडे। पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।






























