👁 0 views Views
हाफिजपुर: जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बाइक व दो छुरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना हाफिजपुर पुलिस गांव बड़ौदा सिंहानी के निकट वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी मौहम्मद अहमद कस्बा सिवाल मेरठ तथा सलमान गांव बड़ोदा के हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक व दो छुरी बरामद की है।
घरों में Solar Panel लगवाने के लिए संपर्क करें: 9068802851, 9897985509


































