
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित वासु गार्डन के पास बाइक स्वारों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया जिसे आनन-फानन में हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मामला सोमवार की शाम का बताया जा रहा है। जब अतुल त्यागी निवासी त्यागी नगर हापुड़, जिम से एक्सरसाइज करके जा रहा था। तभी अचानक बाइक सवार दो युवकों ने अतुल त्यागी के साथ गाली-गलौज की और फायरिंग कर दी। गोली लगने से अतुल त्यागी घायल हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हापुड़ जितेंद्र कुमार शर्मा, हापुड़ देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी मुनेश प्रताप, हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाइक सवार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।























