हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत बाइक पर सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों ईद मना कर लौट रहे थे जो कि देहात क्षेत्र में हापुड़ मुरादाबाद एक्सटेंशन बाईपास पर हादसे का शिकार हो गए. सूचना पाकर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से एक को मेरठ रेफर कर दिया गया है.
बता दें कि मामला सोमवार की रात का है जब आदिल और इरशाद बाइक पर सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे. रामपुर के कैमरी निवासी आदिल और इरशाद जैसे ही हापुड़ मुरादाबाद एक्सटेंशन बाईपास पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से इरशाद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों ईद का पर्व मनाने घर आए थे जो वापस दिल्ली जा रहे थे.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























