👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की किठौर रोड पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घूघराला निवासी शहजाद अपनी मां और बहन के साथ मेरठ के सरधना जा रहा था।
शहजाद पुत्र अनवर अपने मामा के यहां मेरठ जा रहा था जब वह देहात क्षेत्र की किठोर रोड पर पहुंचा तो करीब 7:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि शहजाद और उसकी मां फारुकी की मौत हो गई जबकि उसकी बहन रहनुमा हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































