हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव सलोनी निवासी अंकित कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम को उसके बड़े भाई शीशपाल सिंह बाइक से सवार होकर बुलंदशहर के स्याना से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि शीशपाल और उसके साथ बाइक पर सवार मनवीर घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने शीशपाल को मृत घोषित कर दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























