👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर गुरुवार की देर रात टेंपो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.
बता दें कि मेरठ रोड पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के दौरान बाइक सवार घायल हो गया और बाइक दूर जाकर पड़ी. मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक को साइड किया. साथ ही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया.





























