नाले में गिरा बाइक सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर अतरपुरा चौराहे के पास स्थित नाले में एक बाइक अनियंत्रित होकर जा गिरी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और तुरंत बाइक सवार को बचाया तो वहीं बाइक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि नाले पर रिफ्लेक्टर न होने की वजह से दूर से यह नाला नजर नहीं आता और वह अक्सर इसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं। पिछले लंबे समय से वाहन चालक लगातार नाले में गिर रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग इसकी सुद्ध लेने को तैयार नहीं है। ना ही यहां किसी तरह का रिफ्लेक्टर लगा है और ना ही नाले के ऊपर बाउंड्री की गई है। मोबाइल मार्केट में व्यापार करने वाले व्यापारियों ने बताया कि आए दिन कोई ना कोई इस नाले में गिरकर चोटिल हो जाता है लेकिन विभाग हाथ पैर हाथ धरे बैठा है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261



























