हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर की मेरठ रोड पर बस और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट निवासी 28 वर्षीय अमित पुत्र ओमपाल शनिवार को बाइक पर सवार होकर गढ़ से घर लौट रहा था. जैसे ही वह मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बस से बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बाइक और बस को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई.
Women’s Day Offer: स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit


























