हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव हिरणपुरा के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव घुंघरालवली के लाखन सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि उसका बेटा बाइक से जा रहा था कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल बेटे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की खोज शुरु कर दी है।
























