हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर बाईपास पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई इस दौरान तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मृतक की पहचान बाबूगढ़ के गांव मतनौरा निवासी 62 वर्षीय रूपचंद्र के रूप में हुई है.
बता दें कि रूपचंद्र शनिवार की देर रात गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह सिंभावली के बक्सर के पास पहुंचे तो कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में राहगीरों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया. अस्पताल में रूपचंद्र ने दम तोड़ दिया. बता दें कि हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209





























