हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार युवक और उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई। बता दें कि मामला ब्रजघाट चौकी क्षेत्र का है जहां एक युवक अपने पालतू डॉगी का चेकअप करा कर उसे ब्रजघाट स्थित अपने घर ले जा रहा था। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि युवक और उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने युवक और कुत्ते का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























