हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बाइक रैली नगर पालिका परिषद हापुड़ परिसर से नगर में जन जागरूकता हेतु निकाली गई।
बाइक रैली को उप जिलाधिकारी (सदर) दिग्विजय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि इस बाइक रैली का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण जनता को जागरूक करना है ।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सड़कों को साफ रखना, प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि यातायात से संबंधित एंबुलेंस को रास्ता देना , दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, सिग्नल लाइट के तहत रेड लाइट होने पर स्टॉप लाइन से पीछे रुकना, सड़क सुरक्षा अभियान के बेसिक नियम है। इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी है। उन्होंने कहा कि इसीलिए बाइक रैली निकालकर जन-जन को जागरूक किया जा रहा है ।
इस अवसर पर सीएससी जिला प्रबंधक जितेंद्र यादव ने बताया कि बाइक रैली के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में सीएससी के कर्मठ संचालकों ने जोश के साथ हिस्सा लिया, जिसमें जिला प्रबंधक, जिला समन्वयक सहित संबंधित उपस्थित रहे।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922




























