👁 0 views Views
अखंड भारत के समर्थन में बाइक रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिंदू जागरण मंच मेरठ प्रांत की अगुवाई में रविवार की शाम को हापुड़ में बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली का उद्देश्य अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लेना और लोगों को इस ओर जागरुक करना था।
सैकड़ों की तादाद में नौजवान भगवा ध्वज व तिरंगा लगी बाइक लेकर हापुड़ के रेलवे पार्क पर एकत्र हुए और पार्क से बाइक रैली शुरु होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, चंडी मंदिर, गोल मार्किंट, तहसील चौपला से फ्रीगंज रोड होते हुए रेलवे माल गोदाम पर समाप्त हुई। रैली का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागतत किया गया। रैली में शामिल लोग भारत माता की जय, अखंड भारत का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950































