हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एलिवेटेड रोड के पिलर नंबर 84 पर अचानक पत्थर गिरने लगे जिससे मौके पर खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राहगीर बाल-बाल बच गए. मामले की सूचना पाकर एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में रिपेयरिंग कराई.
मामला रविवार की सुबह 11:00 बजे के आसपास का है जब दिल्ली लखनऊ एनएच 9 की एलिवेटेड रोड के पिलर नंबर 84 पर पार्किंग में खड़ी एक बाइक पर ऊपर से कई पत्थर टूट कर गिर गए जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. इस दौरान एक पत्थर सड़क पर जाकर गिरा जिसमें मौके से गुजर रहा है बाइक सवार बाल-बाल बच गया. मामले की सूचना मिलने पर एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रा की मदद से रिपेयरिंग कराई. हालांकि स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं हुआ.

























