हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में हुए सड़क हादसे के दौरान सिंभावली शुगर मिल में तैनात सीनियर फिटर और बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीनियर फिटर मंगलवार की देर रात मिल से पैदल ही बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहे थे।
62 वर्षीय ओम प्रकाश राणा निवासी गांव स्याऊ थाना चांदपुर बिजनौर, सिंभावली शुगर मिल में सीनियर फिटर के रूप में कार्य थे जो कि मंगलवार की देर शाम मिल से पैदल ही बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी बीच 48 वर्षीय संदीप कुमार निवासी गांव विगास बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर की ओर से बाबूगढ़ अपने घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक और ओमप्रकाश राणा की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में संदीप और ओमप्रकाश राणा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811































