👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी जिस पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अनस निवासी गांव दूहरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अनस और रिहान गुरुवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से गाजियाबाद जा रहे थे लेकिन बाइक जैसे ही रामा अस्पताल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अनस को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि रिहान का उपचार चल रहा है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























