👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बाइक व बाइक के पार्टस बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस चैकिंग कर रही थी कि दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश थाना हापुड़ देहात के मौहल्ला इंद्रगढ़ी का ओमवीर व विनीत उर्फ विन्नी है। पुलिस ने आरोपियों कि निशानदेही पर एक बाइक व बाइकों के इंजन, चैसिस, चोकर, रिम, साइलैसर आदि पार्टस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























