हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी हापुड कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल मीटिंग कर जनपद हापुड़ में दिनोंदिन बढती जा रही बिजली की किल्लत पर रोष व्यक्त किया है।
पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी ने बढ़ती बिजली की आंखमिचौनी पर आक्रोष व्यक्त कर प्रशासन से इस ओर तुरंत ध्यान देकर उपभोक्ता हित में कदम उठाने की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष पं० मनोज.भारद्वाज ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगे प्रदेशव्यापी लाकडाऊन के चलते जनता घरों में कैद है,ऊपर से गर्मी का लगातार बढता प्रकोप ऐसी स्थिति में निर्बाध बिजली आपूर्ति होनी चाहिए,लेकिन ऐसा न होकर पूरे जनपद के नगर और देहात दोनों क्षेत्रों में बिजली की जबरदस्त कटौती हो रही है जो लोगों की परेशानी को कई गुना बढा रही है।
पार्टी के यूथ विंग जिलाध्यक्ष मयंक सोलंकि ने चेताया कि यदि इस ओर जल्द सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनता के साथ सड़क पर उतरने का काम करेगी।
इस अवसर पर हरिओम शर्मा,सरदार जसमीत सिंह ,राहुलशर्मा,धर्मेंद्र् राव,कपिल त्यागी,अजयशर्मा, वी पी सिंह ,वीरेन्द्र ,जोगेन्द्रदास ,सरोज सिंह ,सरीता गुप्ता ,मुस्लिम कुरैसी,आजाद आदि थे।





























