बड़ी राहत: नहीं मिला कोई डेंगू मरीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धीरे-धीरे तापमान घटने लगा है जिसका असर अब डेंगू पर भी पड़ रहा है। शनिवार को 21 संदिग्धों का एलाईजा टेस्ट कराएगा जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इसका मतलब यह है कि शनिवार को डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला। ढाई महीने से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे थे लेकिन शनिवार को एक भी डेंगू का मरीज ना मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि इस वर्ष अब तक डेंगू के 218 मरीज सामने आ चुके हैं। शनिवार को भले ही डेंगू का कोई मरीज ना मिला हो लेकिन लार्वा मिला जिसे नष्ट किया गया।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur


रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























