हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मियों और पेंशनरों का डीए 3 फ़ीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है. प्रदेश के करीब 25 लाख राज्य कर्मियों और पेंशनरों को सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि इस दौरान हर महीने 222 करोड़ का भार स्कूलों पर आएगा.
जनवरी 2022 से 31 फ़ीसदी की जगह 34 फ़ीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा. जनवरी से जून तक का एरियर पीएफ में जुड़ेगा. वहीं बताते चले कि राज्य के 70 फ़ीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को जुलाई से ही तीन फीसदी सालाना वेतन वृद्धि भी वेतन में जुड़ेगी जबकि 30% राज्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि जनवरी से जुड़ी जाएगी.
हापुड़: आनंद विहार में किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 9412123060
























