👁 0 views Views
हापुड में पुलिस का बड़ा फ्लैग मार्च, पुलिस अलर्ट,मैजिस्ट्रेट तैनात
हापुड सीमन (ehapurnews.com):अयोध्या के श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के मद्देनजर सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शनिवार की रात को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने नगर सार्वजनिक स्थानों व बाजार आदि में फ्लैगमार्च किया गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस का टारगेट 22 जनवरी को हापुड में होने वाले सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न हो।पुलिस के साथ-साथ मैजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल सहित बाइक सवार पुलिस भी शामिल था।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























