
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चितौली रोड पर स्थित वहां कटान के गोदाम में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग दूर से ही देखी जा सकती थी। इस दौरान लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
मामला रविवार का है जब हापुड़ की चितौली रोड पर स्थित एक गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। आग से उठने वाला काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































