
बड़ी खबर: जनपद हापुड़ में बिकेंगे “ग्रीन पटाखे”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जनपद हापुड़ में दीपावली के चलते ग्रीन पटाखे बिक सकेंगे। इसके लिए शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने भी गुरुवार को ग्रीन पटाखे चलाने की गाइडलाइन जारी कर दी। प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है। जनपद में लोगों को ग्रीन पटाखे उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रशासन तीन चार स्थानों पर ग्रीन पटाखे उपलब्ध कराकर उसकी जानकारी आज जारी करेगा।
जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे ने बताया कि जनपद हापुड़ में तीन-चार वेंडर ऐसे हैं जिनके पास ग्रीन पटाखे के लाइसेंस हैं। इसकी जानकारी प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी। जनपद हापुड़ के बाहर से किसी भी प्रकार के पटाखे नहीं लाए जा सकेंगे। वहीं ऑनलाइन पटाखे मंगवाने और सप्लाई करने पर भी रोक रहेगी। लोगों को पटाखे सुविधा जनक तरीके से उपलब्ध करा जाए। इसके लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है।
चांदनी कलेक्शन लेडीज के लिए लाया है प्रीमियम आर्टिकल्स, 350 रुपए से कुर्तियां शुरू: 9997620077






























