हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। 22 जनवरी को लेकर अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डिपो ने कमर कस ली है जहां 21 जनवरी को अतिरिक्त बस रिजर्वे कर दी गई है। इसके साथ ही टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। 21 जनवरी की शाम को 5:00 बजे डिपो से रिजर्व की गई बस को रवाना किया जाएगा। यदि किसी गांव से 50 यात्री अयोध्या जाने के लिए अपनी बुकिंग करते हैं तो बस को सीधे गांव में भेज दिया जाएगा। इसी के साथ बसों में साउंड सिस्टम लगाया जाएगा जिससे माहौल राममय हो जाएगा। आपको बता दें प्रतिदिन दो बसें अयोध्या के लिए हापुड़ से जाती हैं।
घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225

























