हापुड़ से नोएडा व मोदीनगर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से नोएडा और मोदीनगर मार्ग पर यात्रा करने वाले बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। हापुड़ रोडवेज डिपो को अब दो नई अनुबंधित बसें मिली है जिनका संचालन शुरू हो गया है। इन बसों को नोएडा तथा मोदीनगर रूट पर चलाया जा रहा है। जल्द ही रोडवेज डिपो के बेढ़े में दो नई बसें शामिल होंगी। हापुड़ डिपो में फिलहाल बसों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























