👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रुक कर लखनऊ तक जाने वाली एक 12 कार मेमो ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इस ट्रेन के संचालन से हापुड़ के यात्रियों को लाभ मिलेगा। ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद रेलवे मंडल आदित्य गुप्ता ने बताया कि ग्रीष्मकल में यात्रियों को सुलभ यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा लगातार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 16 अप्रैल से एक 12 मेमो ट्रेन का संचालन शुरू कराया गया है जो कि आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से चलकर हापुड़ रुक कर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ और लखनऊ से छपरा तक जाएगी।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

























