👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। शासन ने जनपद हापुड़ में सर्किल रेट न बढ़ाने का फैसला लिया है जिससे जमीन खरीदने वाले लोगों को राहत मिली है। 2022-23 का जमीनों का सर्किल रेट ही फिलहाल लागू होगा। आपको बता दें कि आखिरी बार 2017 में सर्किल रेट तय हुए थे। इस वर्ष सर्किल रेट बढ़ाए जाने का प्रस्ताव था लेकिन जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंथन किया गया कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी क्योंकि मेरठ मंडल में इस बार किसी जिले में सर्किल रेट में किसी प्रकार का इजाफा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि लोकहित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500
























