हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात क्षेत्र में अभियान चला कर नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ने वाले 50 वाहनों के चालान किए। इसी के साथ पुलिस ने इलाके में पैदल पेट्रोलिंग भी की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ भी पुलिस ने चाबुक चलाया और सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। लोगों ने पुलिस बल को देखकर अपना रास्ता बदलने में ही भलाई समझी। हालांकि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए भागने वालों को भी पकड़ लिया और जरूरी दस्तावेज मांगे जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।
बाबूगढ़ थाने के प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने की दिशा में उन्होंने दरोगा अश्विनी कुमार बालियां और पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। गांव सिमरौली आदि क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग की और जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। नियमों का पाठ पढ़ाते हुए बाबूगढ़ क्षेत्र की चौकी मुदाफरा पर दरोगा महंत राज, कुचेसर चौपला पर दरोगा मनीष बालियां, बाबूगढ़ में अश्विनी कुमार ने चालान काटे। इस दौरान 50 से अधिक चालान काटकर पुलिस ने जुर्माना वसूला। वहीं बाबूगढ़ की सर्विस रोड पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी पुलिस ने शिकंजा कसा और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































