बड़ी कार्रवाई: 75.80 लाख रु की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के 30 हजार पैकेट बरामद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस और एसटीएफ नोएडा ने प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान एक 10 टायरा ट्रक से 75 लाख 80 हजार रुपए की प्रतिबंधित सिगरेट के 30 हजार 200 पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में संभल निवासी रवि तथा बुलंदशहर निवासी मुज़म्मिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इस सिगरेट के खरीददार और बेचने वाले कौन है?
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे क्षेत्र में थाना पिलखुवा और एसटीएफ नोएड़ा की संयुक्त पुलिस टीम रामा मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस ने 10 टायरा ट्रक को रुकने का इशारा किया जहां जांच के दौरान ट्रक में रखा माल देखकर पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने ट्रक से तीन ब्रैंड्स की लाखों की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के साथ ट्रक में सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 30,200 प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के पैकिट बरामद किए गए है। बरामद माल की कीमत करीब 75.80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के खिलाफ पुलिस का यह बड़ा अभियान माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इस कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंच मचा है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने रवि निवासी संभल तथा मुज़म्मिल निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!