👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ पर स्थित नवीन मंडी तथा गढ़ उप मंडी स्थल की कुल 27 दुकानों को किराए पर देने के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसके लिए खुली बोली लगाई गई। इनमें कुछ दुकानों को वार्षिक किराए पर तो कुछ दुकानों को लीज पर दिया जाएगा। मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने बताया कि सुपरमार्केट व गढ़ उप मंडी स्थल में छह दुकानों, फल सब्जी मंडी में दो, खाद्य मंडी में 13 दुकानों को किराए पर देने के लिए अलग श्रेणी के लिए लोगों से आवेदन मांगे गए थे। खुली बोली लगाई गई जिस पर सुपर मार्केट की चार, गढ़ उप मंडी स्थल में चार, फल सब्जी मंडी में दो और खाद्य मंडी में एक दुकान की बोली लगाई गई।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























