हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव पबला निवासी 16 वर्षीय सन्नी उर्फ भूरा का शव गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर के जंगल में मिला था। इसके बाद पिलखुवा पुलिस ने मामले में कुलदीप पुत्र डिप्टी तथा कुलदीप पुत्र महावीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुलदीप पुत्र महावीर को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पावर लिफ्टिंग करता है जो की सुबह और शाम को जिम जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अलावा अन्य जगह भी आरोपी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कई मेडल अपने नाम किए हैं। 170 किलो भार वर्ग में आरोपी कई मेडल जीत चुका है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























