
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): पूर्व सैनिक प्रतिनिधि मंडल द्बारा शनिवार को डा० मेजर हिमांशु के नेतृत्व में भूनी टोल प्लाजा प्रकरण में पीड़ित सिपाही कपिल पंवार से सेना अस्पताल में मुलाकात कर हाल चाल मालूम करते हुए पूण॔ सहयोग का आशवासन दिया।
उसके उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने भूनी टोल प्लाजा होने हुए सिपाही कपिल पंवार के पैत्रिक ग्राम गोदका जाकर उसके परिवार से मुलाकात कर आशवासन दिया और कहा कि इस प्रकरण में देश वासियों की संवेनाऐं आपके साथ है। आपको न्याय मिलेगा। इस अवसर पर डा० मेजर हिमांशु, वारंट आफिसर मनबीर सिंह, ओ कैप्टन राजेश चौधरी, हवलदार शाहिद अली व हवलदार गजबीर सिंह उपस्थित रहे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
























