हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ को 19 दिसंबर यानी रविवार को नवोदय विद्यालय की सौगात मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2016 में नवोदय विद्यालय के निर्माण को हरी झंडी दी थी। जमीन ना मिलने के चलते विद्यालय के निर्माण में काफी समस्या आई। 2017 में जमीन मिली पर मानकों पर खरी नहीं उतर रही थी। इसके बाद गांव ककराना में 6 हेक्टेयर जमीन विद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित की गई लेकिन इसका प्रस्ताव खारिज हो गया। अब निरीक्षण के बाद नवादा में भूमि का चयन किया गया है जहां नवोदय विद्यालय के निर्माण के लिए 23 करोड़ 44 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया।
फिलहाल गढ़ में अस्थाई विद्यालय संचालित किया जा रहा है। अब 19 दिसंबर को राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी विद्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगी।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























