👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन विधि विधान से संपन्न हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला अधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भूमि पूजन में भाग लिया। पंडित गोविंद शास्त्री, विनोद शास्त्री और विवेक अत्री ने वैदिक मंत्रों मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई।
बता दें कि कार्तिक मेले में एक हफ्ता बचा है जिसके चलते जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

कूड़ेमल भगवत प्रसाद की ओर से दीपावली पर्व पर सभी उपभोक्ताओं को शुभकामनाएं


























