👁 0 views Views
काली नदी पर बनेगा पुल हुआ भूमि पूजन
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र के गांव अयादनगर में उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा लगभग 7.84 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित काली नदी के पुल का शिलान्यास गुरुवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढती ने भूमि पूजन के साथ किया।काली नदी पर पुल निर्माण से दर्जन गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।सांसद ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूबे की डबल इंजन की सरकार गांवो के विकास के लिए संकल्पबध्द है।शहरी व ग्रामीण इलाको में सडको का जाल बिछाया जा रहा है ताकि यातायात सुगम हो।इस मौके अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























