👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भवन बचाओ संघर्ष समिति हापुड़ ने हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अधिग्रहण नीति से खफा होकर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है।
समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि प्राधिकरण के गठन से पूर्व में बने हुए सैकड़ों व्यापारियों के प्रतिष्ठानों व भवनों को उजाड़ने के उद्देश्य से आठ सौ रूपए प्रति वर्ग मीटर में अधिगृहीत कर अपनी ही भूमि व भवनों को 19 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर में खरीदने के विरोध में समिति ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
प्राधिकरण अपनी हठधर्मिता पर अड़ा है और व्यापारियों की परेशानी को सुनने को तैयार नहीं है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509


























