
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन
एडीएम से मुलाक़ात में किसानों की समस्याओं पर हुई ठोस चर्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) एकलव्य सिंह सहारा ने शनिवार को हापुड़ में किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को लेकर एडीएम संदीप कुमार से मुलाक़ात कर विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।
यह संवाद 25 जुलाई को मंडी सचिव को सौंपे गए ज्ञापन के संदर्भ में था। बैठक में विशेष रूप से बची हुई तीन मुख्य विषयों पर गंभीर चर्चा हुई:
🔹 मुख्य मुद्दे:
1. डीएपी, डाई व यूरिया की शीघ्र रैकिंग जिससे किसानों की बुवाई प्रभावित न हो, इसके लिए मांग की गई कि 2 अगस्त 2025 तक खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
2. मक्का क्रय केंद्र की स्थापना
फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने हेतु आगामी वर्ष से हापुड़ नवीन मंडी में स्थायी सरकारी मक्का खरीद केंद्र की स्थापना की मांग की गई और केंद्र समय से लगना चाहिए जिससे हापुड़ व धौलाना के किसानों को लाभ मिल सके।
3. ग्राम ग़ज़ालपुर पुल निर्माण कार्य हाल की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए पुल के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। यह पुल बिगास, ददयारा, श्यामपुर, पटना, मुरादपुर और जरोठी जैसे गांवों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। एकलव्य सिंह ने एसडीएम निरीक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की।
एकलव्य सिंह सहारा ने कहा “हमारी मांगें स्पष्ट और किसानों के हित में हैं। प्रशासकीय अधिकारी संवाद कर रहे हैं, यह सराहनीय है। खाद, मंडी व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर जल्द समाधान की आवश्यकता है। साथ ही, पूर्व में किसानों पर लागू की जा रही जबरन टैगिंग जैसे मामलों में जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश और मंडी के विभिन्न मुद्दों पर मंडी सचिव नीलिमा गौतम द्वारा त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है, परंतु हम मांग करते हैं कि पुलिस प्रशासन भी दबाव से हटकर निष्पक्ष जांच करे, जिससे किसानों को न्याय मिल सके।”
एडीएम संदीप कुमार ने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और प्रयासरत हैं कि दो अगस्त से पहले सभी खाद की रैकिंग सुनिश्चित कर दी जाए।
इस बैठक के दौरान मंडल महासचिव ठाकुर भवेंद्र शिशोदिया, मंडल सचिव ललित चौधरी, समरपाल सिंह, शेखर चौधरी, लल्लू प्रधान, हरप्रीत निर्वाण, परमजीत सिंह, प्रशांत चौधरी बाबूगढ़, विपिन चट्ठा, सुरेंद्र सिंह बाबूगढ़ आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























