
भारत विकास परिषद माधव हापुड़ ने मनाया हरतालिका तीजोत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद् “माधव” हापुड़ का हरतालिका तीज उत्सव हापुड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिषद् के सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7:०० बजे दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।
माताजी सम्मान कार्यक्रम:
तीज कार्यक्रम का प्रारंभ माताजी सम्मान के साथ शुरु हुआ जिसके अंतर्गत सदस्यों की माताओं को सम्मानित कर उनको उपहार दिये गये।
सांस्कृतिक कार्यक्रम:
तीज में मुक्ता जिंदल, रीटा वर्मा, रिया गर्ग, पल्लवी गर्ग, स्वस्ति गर्ग, रेखा केडिया, अलका गर्ग, आरती कंसल, कविता गर्ग, कीर्ति सिंहल, पुष्पा गर्ग, समीक्षा माहेश्वरी, सारिका अग्रवाल, उमा गुप्ता, शैली गोयल ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों ने उत्सव में रंग भर दिया व उत्सव को और भी खुशनुमा बना दिया।
राखी प्रतियोगिता:
राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम पुरुस्कार गर्वित अग्रवाल को, द्वितीय पुरुस्कार प्रव्या को व तृतीय पुरुस्कार दीप्ति त्यागी को मिला।
झूला प्रतियोगिता:
झूला प्रतियोगिता बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम पुरुस्कार शैली गोयल को द्वितीय पुरुस्कार रेखा केडिया व तृतीय पुरुस्कार स्वस्ति गर्ग को मिला।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता:
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम पुरुस्कार मिष्ठी जिंदल को द्वितीय पुरुस्कार स्वस्ति गर्ग तृतीय पुरुस्कार मलव को मिला।
प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम:
प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत Class X and XII में 75% से अधिक अंक लाने वाले परिसद के बच्चो को ट्रोफी देकर सम्मानित किया गया।
तीज क्वीन :
तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया निर्णायक मण्डल में गगनदीप कौर व मोहिनी शर्मा रही। तीज क्वीन समीक्षा माहेश्वरी रही व उनको 3500/- का फ्री ब्यूटी कूपन मिला। Ist रनरअप सारिका अग्रवाल रही व उनको 3000/- का फ्री ब्यूटी कूपन मिला।
IInd रनरअप नेहा गर्ग रही व उनको 2000/- का फ्री ब्यूटी कूपन मिला।
सभी ब्यूटी कूपन मोहिनी मेकअप स्टूडियो की ओर से फ्री स्पॉन्सर्ड किये गए थे। महिला सहभागिता नीलम गर्ग ने सभी उपस्थित महिलाओ को तीज की शुभकामनाएं दी।
शाखा सचिव नरेश गर्ग ने कहा कि तीज उत्सव भारत विकास परिसद “माधव” हापुड़ के सदस्यों के बीच एकता और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने का एक शानदार अवसर है। मंच संचालन आशीष गर्ग, रिया गर्ग, वृंदा केडिया द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854





























