हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शाकिर अली ने सोमवार को हापुड़ में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हापुड़ गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के जेवर कस्बे से 31 दिसम्बर को प्रवेश करेगी और प्रदेश में 5 दिनों तक रहेगी। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश भर से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे और कांग्रेस नेता लोगों से सम्पर्क करेंगे और जनता से मिलेंगे जिसकी तैयारियां जोरों पर है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शाकिर अली ने कहा कि भारत जोडो यात्रा का लोकसभा-2024 के चुनाव से कोई सम्बंध नहीं है। हां इतना जरूर है कि वर्ष-2024 में कांग्रेस के बिना सरकार नहीं बनेगी।

























