हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन युवा नेता एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ देश में चल रहे किसान आंदोलन का ज़िक्र हुआ और संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितम्बर भारत बंद के आह्वान पर भी चर्चा हुई जिसमें सभी फैक्ट्री और दुकानदारों से एक अपील की और उनका समर्थन माँगा।
हापुड़ शहर आंदोलन समर्थक व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि किसान भाइयों को मध्यम नज़र रखते हुए अपना पूर्ण सहयोग करेंगे और अपने सभी मिलने वालों से सहयोग माँगेंगे।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जित्तु एवं भारतीय किसान यूनियन तराही-उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने तीन काले क़ानून और एम॰एस॰पी॰ पर चर्चा की। साथ ही चल रहे पिछले 10 महीने से किसान आंदोलन को और मज़बूत करने का आह्वान किया और शहीद हुए क़रीब 600 किसानों को श्रद्धांजली अर्पित कर याद किया।
किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए उनकी आने वाली 6 अक्टूबर को जन्मतिथि पर ज़िला हापुड़ वसियों को विनम्र निमंत्रण देते हुए हापुड़ से जसपुर उत्तराखंड में कूच करने का अनुरोध किया। इस दौरान हापुड़ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कुशल पाल आर्य, विरेंद्र सिंह, दिनेश खेड़ा, जीते चौहान, धनवीर शास्त्री, यशवीर चौधरी, भगत राम सिंह, अमित चौधरी एवं समस्त कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333





























