भंवर सिंह हत्याकांड: जनपद हापुड़ निवासी गुलावठी में गिरफ्तार










भंवर सिंह हत्याकांड: जनपद हापुड़ निवासी गुलावठी में गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर निवासी भंवर सिंह का शव बुधवार को गुलावठी-हापुड़ बॉर्डर स्थित जेपी फार्म हाउस के सामने रुई धुनने की टाल में मिला था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुजाहिद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक ओर अभियुक्त परवेज को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर खुशहालपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन, दो किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि गुलावठी-हापुड़ बॉर्डर पर जेपी फार्म हाउस के सामने रुई धुनने की टाल में बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान 60 वर्षीय भंवर सिंह निवासी मोहल्ला रामनगर थाना गुलावठी के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पुत्र संदीप सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई थी जिसके बाद पुलिस ने रविवार को मुजाहिद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को छिनेती के दो सौ रुपए बरामद हुए थे। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं आरोपी ने मृतक का मोबाइल अपने परिचित परवेज को दे दिया था। गुलावठी पुलिस ने सोमवार को परवेज को एक अभिसूचना के आधार पर खुशहालपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को मृतक भंवर सिंह का मोबाइल फोन व दो किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी परवेज को भी जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान परवेज पुत्र उम्मेद अली निवासी गांव सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ हाल पता – जेपी फार्म हाउस के पास धौलाना अड्डा थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!